

– अज़हर मलिक
काशीपुर – गन्ना अनुसंधान केंद्र में एक दिवसीय गन्ना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गन्ना उत्पादन से जुड़े सभी बिंदुओं के साथ साथ गन्ने के कीट एवं रोगों तथा अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित गन्ना अनुसंधान केंद्र में आयोजित एक दिवसीय गन्ना प्रशिक्षण कार्यक्रम में काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्र के कृषकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर वैज्ञानिकों ने कहा कि गन्ना प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गन्ना उत्पादन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं जैसे गन्ने की प्रजातियां और उनमें कीट एवं रोगों, गन्ना सहफसली, गन्ने का फसल प्रबंधन कैसे करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण शिविर में खटीमा, सितारगंज,किच्छा, गदरपुर, बाजपुर, हल्द्वानी, नादेही जसपुर, काशीपुर के 80 से अधिक कृषकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण शिविर में खरपतवार नियंत्रण के बारे में भी बताया गया।





















