

काशीपुर – रैंप सांग लिखना और उसे गाना अलग बात है,लेकिन पूरे रैंप में अगर सिर्फ एक एक ही अक्षर से शुरू हुआ हो तो ज़रूर अचरज की बात है। ऐसा ही नया प्रयोग काशीपुर के रहने वाले श्लोक भारद्धाज ने कर दिखाया है। उनके लिखे रैंप के सारे अक्षर ‘ब’ से शुरू होते है। रैंप
लिखने के बाद उसे फिर अपने अंदाज़ में गाना और भी मुश्किल काम था।
श्लोक भारद्धाज ने ‘इंडिया नज़र’ को बताया कि लिये सबसे बड़ा चैलेंज अपने रैंप को संगीत के साथ गाना और फिर वीडियो शूट करते समय एक्टिंग करना था। जिसे उन्होंने बहुत ही खूबसूरती कर लिया। उन्होंने अपने बनाये यूट्यूब चैंनल ‘Shlovij’ में अपलोड कर दिया है। उनका दावा है कि एक अक्षर ‘ब’ से बने सारे शब्द वाला भारत का पहला रैंप है।
हालांकि श्लोक भारद्धाज ने आठ साल पहले रैंप लिखने की शुरुआत की थी,लेकिन शिक्षा में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिये उन्होंने अपने इस प्रयोग की कही चर्चा नहीं की थी,किन्तु उनके भीतर की प्रतिभा हिलोरे मार रही थी। आखिरकार उन्होंने 2018 ‘Shlovij’ नाम से एक यूट्यूब चैंनल बना कर अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेर रहे है।

श्लोक भारद्धाज ने लॉकडाउन के खाली समय में ऑनलाइन रैंप कॉम्पटीशन में प्रतिभाग किया और हर कॉम्पटीशन में पहला स्थान प्राप्त किया। इससे उनके का ज़ज़्बा रफ़्तार पकड़ रहा है। लॉकडॉउन के समय में MTV Hustle और MTV India के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित किया गया। जिससे श्लोक भारद्धाज को लगा कि उनके काम को सराहा जा रहा है,तब उन्होंने रैंप की दुनिया में अपनी बाज़ीगिरी दिखानी शुरू कर दी है,अभी तो यह उनकी शुरुआत है। अभी वो एक अक्षर के नाम से कुछ न्य कर रहे है। अगर उनका काम पसंद किया गया तो आने वाले समय में रैंप सिंगर के रूप ने उनकी पहचान बनते देर नहीं लगेगी। ,





















