

काशीपुर – बॉक्सिंग में अच्छे-अच्छा को धुल चटा देने वाली बॉक्सर दीपा की संदिग्ध मौत से कई सवाल उठ खड़े हुए है। क्या दीपा का ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था,उसपर दहेज लाने का दबाव था ? या फिर किसी मानसिक तनाव में थी दीपा ? पंखे से लटकर कैसे गई दीपा की जान ? अब इन सवालों की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की जांच टीम लगी हुई है।
हालाकि इस मामले में दीपा के परिवारजनों ने पति सहित सात लोगो के विरुद्ध दहेज ह्त्या का मामला केलाखेड़ा थाने में दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बेटी की शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक़ दहेज दिया था ,इसके बाद भी ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इस घटना से पहले दीपा ने अपनी बहिन को फ़ोन कर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। दीपा के पिता राधेश्याम का आरोप है कि उसकी बेटी को पंखे से लटका कर मारा गया है। यह विडंबना ही है कि दहेज की बलिवेदी पर एक और बेटी की ह्त्या हो गई।

वैसे देश के अंदर लगातार दहेज प्रताड़ना, शादी के नाम पर दहेज की मांग, दहेज न मिलने पर महिला के साथ मारपीट दुर्व्यवहार और जान से भी मार देने की घटनाये होती रहती है।लेकिन बॉक्सर दीपा की संदिग्ध का राज अभी खुलना वाकी है,
काशीपुर की दीपा की शादी 6 माह पहले लॉकडाउन में केलाखेड़ा के जगदीश नामक व्यक्ति से हुआ था। इस बीच ऐसा क्या हुआ कि दीपा की दिनदहाड़े पंखे से लटक कर सदिग्ध मौत हो गई। इस मौत के बाद पुलिस ने दीपा का पोस्टमार्टम करा कर सभी बिन्दुओ पर जांच शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस उपाधीक्षक डीप शिखा अग्रवाल का कहना है कि पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी उम्र लगभग 21, 22 साल की है और 6 महीने पहले ही इस महिला की शादी हुई थी। महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।





















