

– इंडिया नज़र ब्यूरो
बिलासपुर (रामपुर) – दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान आईटीओ क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से प्रदर्शनकारी किसान नवरीत सिंह हुंदल की मृत्यु हो गई थी। जिसकी आज उनके फार्म हाउस में शोक सभा है। इस शोक सभा में शामिल होने आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से सुबह डिबडिबा के लिये रवाना हो चुकी है।

आपको बता दे नवरीत सिंह हुंदल उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के ग्राम डिबडिबा के रहने वाले थे,वो ऑस्ट्रेलिया से अपने घर आये थे,इसी दौरान वो किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली गये थे,जहाँ उनकी ट्रैक्टर पलटने से हुए दुखद मृत्यु हो गई थी। उनकी मौत को लेकर कई आरोप भी लगाये गये थे,किन्तु पुलिस द्वारा ट्रैक्टर पलटने के सीसीटीवी फुटेज जारी करने के बाद स्पष्ट हुआ था कि वो हादसे का शिकार हुए थे। उनकी मौत के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। एक फरवरी को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी नवरीत सिंह हुंदल के घर पहुंचे थे।
आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा भी नवरीत सिंह हुंदल की शोक सभा में पहुचेंगी। रामपुर पुलिस प्रशासन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।





















