

-राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया सम्मान कार्यक्रम
-अज़हर मलिक
काशीपुर – अटल आयुष्मान भारत के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से अटल आयुष्मान भारत और उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना में गुणवत्ता व बेहतर उपचार करने वाले कई सरकारी और निजी अस्पतालों समेत संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के एक वर्ष पूरा होने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से देहरादून में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अटल आयुष्मान योजना में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने और अच्छा उपचार करने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुरादाबाद रोड स्थित संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक मुकेश चावला और निदेशक राजकुमार गुम्बर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना से प्रेरित होकर प्रदेश में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना लागू की गई है। इसमें राज्य के सभी परिवारों को शामिल किया गया है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। योजना के तहत परिवार का 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार होता है। वहीं संजीवनी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक मुकेश चावला ने हॉस्पिटल की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य प्राधिकरण और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ जतिन गर्ग समेत समस्त स्टाफ को दिया।





















