

– अज़हर मालिक
ऊधम सिंह नगर – उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर की तराई से अब केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसान ट्रेक्टर ट्रालियों ओर अपनी निजी गाड़ियों से भारी संख्या दिल्ली कूच कर रहे है।
आपको बता दे कि किसान संघठनो से कई दौर में हुई विफल वार्ता के बाद किसान नेताओं के आह्वान पर ‘गणतंत्र दिवस’ पर राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित परेड में शामिल होने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में किसानों ने दिल्ली के लिए कूच कर दिया है।

इस दौरान उत्तराखंड और यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को किसी भी तरह से रोकने की कोई कोशिश नहीं की। दिल्ली के लिए कूच कर रहे किसान अपने साथ ट्रैक्टर ट्रॉलीयो में रहने व खाने-पीने का सामान भी लेकर रवाना हुए है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राणा ने कहा कि पूरे जिले से 1000 ट्रैक्टर और 10 हजार किसानो के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। काशीपुर क्षेत्र से 500 ट्रेक्टर और 3000 किसान दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। किसान दिल्ली में शांतिपूर्वक परेड में शामिल होंगे।





















