

रूद्रपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में आज वैक्सीनेशन का कार्य भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू की देख-रेख में जेएलएन चिकित्सालय शुभारम्भ किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्करों को टीकाकरण किया जायेगा। जिसके तहत आज एसीएमओ डा0 हरेन्द्र मलिक को पहला टीका लगाया गया। इसी क्रम में जनपद काशीपुर, बाजपुर, रूद्रपुर व खटीमा में वैक्सीनेशन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होने कहा कि टीकाकरण कार्य के लिये सभी तैयारियां पूरी है, जिसके लिये स्वास्थ्य विभाग की टीम, सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी लगाये गये है।

सीएमओ डा0 डीएस पंचपाल ने बताया कि पूर्ण तैयारियों के साथ वैक्सीनेशन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिन लोगों को टीका लगाया जा रहा है वे कोविड-19 के सम्बन्ध में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा गाईड लाईन का पालन करते हुये मास्क, सामाजिक दूरी व सेनेटाईजर का अनिवार्य रूप से प्रयोग करते रहे। उन्होने कहा कि वैक्सीन लगने के उपरांत यदि किसी को कोई समस्या उत्पन्न होती है तो वे कन्ट्रोल रूम नम्बर 05944-250250 पर सम्पर्क कर सकते है।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस जय किशन, एसीएमओ डा0 मनु खन्ना, एएनएम दीपा जोशी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाडी कार्यकत्रि व सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।




















