

– ओम प्रकाश अग्रवाल को मिल रहा व्यापारियों का अपार समर्थन
– अध्यक्ष पद के दावेदार ओम प्रकाश अग्रवाल ने किया जीत का दावा
– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में अध्ययक्ष पद के प्रबल दावेदार ओम प्रकाश अग्रवाल उर्फ़ ओमी का डंका बजने लगा है। उन्हें लगातार व्यापारियों का समर्थन मिल रहा है,जिससे उनकी स्थिति मज़बूत होती जा रही है। इससे पहले वो उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री रह चुके है और उन्हें व्यापारियों की समस्याओ के निराकरण कराने का अच्छा अनुभव है।
इसके साथ ही उनके स्वर्गीय भाई सुरेश अग्रवाल की विकासिये छवि का लाभ भी उन्हें मिल रहा है। अब चुनाव समीकरण पूरी तरह बदले हुए नज़र आ रहे है। जिससे विरोधियो की नींद उडी हुई है। उन्हें सभी समुदाय का समर्थन मिल रहा है।

(ओम प्रकाश अग्रवाल)
ओम प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि वो व्यापारी हितो के लिये हमेशा ही लड़ाई लड़ते रहे है। आगे भी व्यापारियों का किसी प्रकार उत्पीड़न नहीं होने दूंगा ,उन्होंने सभी समर्थन दे रहे व्यापारियो को धन्यवाद भी दिया है। साथ ही कहा कि व्यापारियों के लिये समर्पित भाव से वो आगे भी निस्वार्थ सेवा करते रहेंगे। उन्होंने सभी व्यापारी भाइयो से समर्थन देने व वोट देने की अपील की है।

उद्योग व्यापार मंडल का कल चुनाव होना है,इसमें विशेष रूप से अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। लेकिन अब एक दिन पहले ही चुनाव की तस्वीर साफ़ होने लगी है। अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार ओम प्रकाश अग्रवाल उर्फ़ ओमी के समर्थन में व्यापारी गोल बंद होने है। जिससे चुनाव के समीकरण पूरी तरह बदल गये है। व्यापारियों का कहना है कि उनको कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं बल्कि व्यापारी के हितो की लड़ाई लड़ने वाला संघर्षशील अध्यक्ष चाहिए,जो उनकी समस्याओ का समाधान करा सके। वो इस बार उसे ही अपना अध्यक्ष चुनेंगे जो उनकी बात करेगा।
उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में उतरे सभी प्रत्याशियों ने नगर को अपने समर्थन के बैनर पोस्टरों से पाट दिया है। राजनीतिक चुनाव की तरह ही इस चुनाव में प्रत्याशियों की टोलिया घर घर घूम रही है ,जिससे यह चुनाव दिलचस्प बन गया है। मुख्य मुकाबला तो अध्यक्ष पद को लेकर ही है। अन्य पद के प्रत्याशी भी अपना दमख़म लगा रहे है। कल 17 जनवरी को मतदान के बाद ही स्थिति साफ़ हो पायेगी कि व्यापारी किसे अध्यक्ष पद का ताज सोपते है।





















