

– मो आरिफ
सितारगंज- मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या में हो रहे ऐतिहासिक भव्य श्री राम मंदिर निर्माण में प्रत्येक राम भक्तों की सहभागिता सुनिश्चित हो इस को ध्यान में रखते हुए देश भर में श्री राम जन्मभूमि समर्पण अभियान के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
सितारगंज में भी आज श्री राम लीला मैदान से शोभायात्रा निकाली गई,शोभायात्रा का शुभारंभ श्री राम लीला मैदान से महाराणा प्रताप चौक होते हुए विद्या मंदिर के प्रांगण में समापन हुआ। शोभायात्रा में श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र राममय हो गया, यात्रा के साथ चल रहे एकल अभियान की आचार्य बहनों ने पारंपरिक परिधानों में श्रीराम के गीतों से शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत में अधिकारी श्रीपाल राणा ने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रत्येक राम भक्तों का राम मंदिर के लिए समर्पण हो, इसके लिए हम घर घर जाकर समर्पण अभियान चलाएंगे, वही तहसील प्रचारक अभिषेक जी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की ओर से अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के मद्देनजर रामसेवक घर घर पहुंचेंगे प्रत्येक राम भक्त अपनी क्षमता अनुसार ₹10 से ₹1000 सहयोग कर सकते हैं, अभिषेक जी ने कहा भगवान राम करो हिंदुओं के आस्था के प्रतीक हैं राम नाम के इस महायज्ञ में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी लोग पुण्य के भागी बन सकते हैं। शोभायात्रा में राम भक्तों ने जमकर भक्ति गीतों में नृत्य किया और नगर का माहौल राम मई बना दिया।
शोभायात्रा में आगे आगे युवाओं ने बाइक रैली निकाली कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष मिश्रा जी ने की जिला प्रचारक नरेंद्र जी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी राम भक्तों का धन्यवाद प्रस्तुत किया, वहीं विभाग प्रचारक नरेंद्र जी ने कहा मंदिर तो एक ही राम भक्त भी बना सकते हैं लेकिन प्रत्येक व्यक्ति की आस्था श्रीराम पर है इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा समर्पण किया जाए क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को हम ना तो चंदा दे सकते हैं और ना ही दांन इसीलिए इस कार्यक्रम को हमने समर्पण नाम दिया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संग के विभाग प्रचारक नरेंद्र कुमार जी एवं जिला प्रचारक नरेंद्र जी तहसील प्रचारक अभिषेक जी महेश मित्तल जी उमराव सिंह मनराल जी सुरेश जोशी जी विजय सलूजा आदेश चौहान राकेश त्यागी चन्दन कश्यप आषीश पांडे अमित रस्तोगी अरविन्द चौरसिया नवीन भट्ट निराला सतीश उपाध्याय सुलोचना रावत मुरली पांडे धर्मा देवी पार्वती कपिल आदि मौजूद रहे।





















