

– अज़हर मलिक
काशीपुर – यह तस्वीर देखिये यह है काशीपुर के मुख्य चौराहे की,जहाँ फ्लाईओवर के धीमी गति से हो रहे निर्माण के कारण यातायात को गंगा बाबा रोड पर कन्वर्ड कर दिया गया है। इस रोड पर भारी वाहनों के चलने से रोड की हालत काफी खस्ता हो गई है। लगता ही नहीं है कि आप रोड से गुज़र रहे है या किसी तालाब से।
अब यह गड्ड़े इतने बड़े हो गये है कि इससे कई छोटी बड़ी दुर्घटनाये घटित हो चुकी है,बाबजूद इसके लोक निर्माण विभाग ने इसकी कोई सुध नहीं ली है। गड्डो में पानी भरने से वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता कि यहां कोई बहुत बड़ा गड्डा है। जिससे उनके वाहन इसमें फस जा रहे है।
आसपास के रहने वाले दुकानदारों का कहना है कि गड्डे की वजह से रोड छोटी हो गई है, जिससे हमेशा हादसों का दर लगा रहता है। प्रशासन को इस समस्या से निजात दिलाना चाहिए।





















