

ऊधम सिंह नगर – अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिये श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समिति फंड एकत्र करने के लिए अपना अभियान चला रही है। जिसमे धर्मालु लोग स्वेच्छा से दान कर रहे है।

जिले के वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी की माता जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समिति को एक लाख रूपये का दान चैक के माध्यम से दिया है। जिसपर अभियान प्रमुख अनिल अग्रवाल ने उनका आभार प्रकट किया।
आपको बता दे कि आधिकारिक रूप से श्री राम जन्भूमि मंदिर निर्माण निधि समिति द्वारा आगामी 15 जनवरी से निधि संग्रह करने का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख विवेक दीप सिंह सह अभियान प्रमुख कमल भाटिया, नितिन चौहान, अमित सक्सेना आदि लोग उपस्थित थे।
जिला प्रचार प्रमुख विवेक दीप ने सभी से इस निधि में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है। जिससे जिले से अधिक से अधिक संग्रह राशि एकत्र हो सके।
जिला प्रचार प्रमुख विवेक दीप ने सभी से इस निधि में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है। जिससे जिले से अधिक से अधिक संग्रह राशि एकत्र हो सके।





















