

– डी के सरकार
ऊधमसिंहनगर – जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का किसानो ने ज़बरदस्त विरोध किया। किसानो ने अरविंद पांडेय के काफिले को काले झंडे दिखाये और उनके खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। पुलिस द्वारा किसानो को रोकने के लिये लगाईं गई बेरिकेटिंग को भी किसानो ने तोड़ दिया। हंगामा काट रहे किसानो ने जब अरविंद पांडेय के कार्यक्रम में जबरन घुसने की कोशिश की,तो पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की हुई। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। तब कही जाकर अरविंद पांडेय अपने कार्यक्रम में शिरकत कर पाये।

आप को बता दे कि दिनेशपुर नगर पंचायत को प्रधानमंत्री आवास योजना में अच्छा काम करने को लेकर देश मे पहला स्थान प्राप्त हुआ था। जिसको लेकर दिनेशपुर क्षेत्र में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस सम्मान समारोह में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे सहित बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और महामंत्री संगठन अजय कुमार शिरकत करने पहुंचे थे। जैसे ही कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे कार्यक्रम स्थल की ओर पहुंच रहे थे, वैसे ही सैकड़ों किसानों द्वारा कैबिनेट मंत्री का विरोध करते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया और शिक्षा मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाये और पुलिस द्वारा लगाईं गई पहली बैरिकेडिंग को तोड़कर किसान आगे बढ़ने लगे जिससे पुलिस और आंदोलनकारी किसानो के बीच काफी नोकझोक हुई। भारी पुलिस बल ने आंदोलनकारी किसानो को समारोह स्थल तक जाने से रोक दिया।

वहीं अजोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आम लोग मौजूद रहे,जहां कैबिनेट मंत्री ब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के साथ-साथ भाजपा के कई दिक्कत मौजूद रहे। अगर पुलिस ने समय रहते हालात पर काबू नहीं किया होता तो हालात बिगड़ सकते थे।





















