

काशीपुर – इस मासूम तेंदुए के शावक को देखिये यह दो दिन पहले अपनी माँ से जुदा हो गया है।
अब वन विभाग की टीम उसे इसकी माँ से मिलाने का अभियान चला रही है। कैमरा ट्रैप के माध्यम और तेंदुए की गतिविधियों वाले स्थान पर वन विभाग का गश्तीदल नज़र रखे हुए है। इस शावक को उसकी माँ से मिलाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है।
एक माँ से बिछड़ना सबके लिए दुखदाई होता है काहे वो इंसान हो या जानवर। यह शावक भी अपनी माँ की ममता की छाँव में ज़िन्दगी के बेहतरीन लम्हो को जीना चाहता है।
आपको बता दे कि काशीपुर के कचनाल गाजी के पास तेंदुए का शावक एक किसान को खेत में दिखाई दिया था। विभाग की टीम इसे अपनी सुरक्षा में ले गई थी और वो ही इस शावक की देखभाल कर रही है। इसकी उम्र महज एक माह है,ऐसे में एक माँ ही इस शावक की अच्छी तरह देखभाल कर सकती है।
वन विभाग के रेंजर एस के शाही का कहना है कि मादा तेंदुए के मूवमेंट पर नज़र राखी जा रही है। इस शावक को इसकी माँ से मिलाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। जिससे इसे छोड़ा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने आसपास रहने वालो को सचेत भी किया है कि अपने बच्चे के लापता होने पर मादा तेंदुआ गुस्से में हमला भी कर सकता है।
यह तेंदुआ और उसके शावक कॉर्बेट नेशनल पार्क के जंगल से आबादी वाले क्षेत्र में आ गए है। जिससे लोग दहशत में है। वन विभाग इस इलाके पर नज़र रखे हुए है।

























