
– अज़हर मलिककाशीपुर – तीन तलाक पर लंबी लड़ाई लड़ शोहरत पाई सायरा बानो अब अगली लड़ाई के लिए मैदान में उतर चुकी है, इसके लिए उन्होंने आज उत्तराखंड के काशीपुर में अपना कैंप कार्यालय का उद्धघाटन कर महिलाओं से रूबरू होने के लिए रास्ता खोल दिया है।
आपको बता दें कि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री सायरा बानो ने तीन तलाक़ पर खूब शोहरत बटोरी थी। जिसके बाद उनके द्वारा बीजेपी की सदस्यता लेने के उपरांत प्रदेश कि त्रिवेंद्र सरकार ने उनको राज्य मंत्री का तमगा देते हुए राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया था।
सायरा बानो ने राज्य महिला आयोग के अपने देहरादून स्थित मुख्य कार्यालय के अलावा अपने गृह क्षेत्र काशीपुर में भी कैंप कार्यालय खोल तराई क्षेत्र की पीड़ित और जरूरतमंद महिलाओं की मदद का द्वार खोल दिया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की अभी भी अल्पसंख्यक महिलाओं में बहुत सारी कुरीतियां शामिल है। जिनको दूर करने को शीघ्र लड़ाई शुरू की जाएगी, सायरा बानो ने यह भी कहा कि महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर अगर जरूरत पड़ी तो वह प्रधानमंत्री मोदी से मुलाक़ात करेंगी।





















