
रुद्रपुर – आज ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस आंदोलनकारी किसानो को उत्तराखंड बॉर्डर पार करने से नहीं रोक पाई। नारायण पाल ने कल प्रेस करके खुलेआम बॉर्डर पार कर दिल्ली कूच करने की चेतवनिओ दी थी।
आज जब कुछ नेता छुपाचोरी बॉर्डर पार कर उत्तर प्रदेश की सीमा में घुस रहे थे ऐसे में पूर्व विधायक और कोंग्रेसी नेता नारायण पाल अपने लाव लश्कर के साथ खुलेआम पुलिस प्रशासन के सामने से ही सितारगंज से रुद्रपुर होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 87 यूपी बॉर्डर से दिल्ली के लिये रवाना हो गये।
पुलिस का दावा था कि वो किसी को भी उत्तराखंड की सीमा से नहीं जाने देगी,सुबह से ही सभी बॉर्डर पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई थी,जब किसानो का रेला शुरू हुआ तो पुलिस को उनको काबू करने में पसीने छूट गये और उन्हें बॉर्डर से किसानो को रोकने का साहस नहीं हुआ।





















