
– इंडिया नज़र एक्सक्लूसिव
ऊधम सिंह नगर – कॉंग्रेसी नेता और पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन को ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने घर पर नज़रबंद करने की खबर मिली है .उनकी हॉउस अरेस्टिंग दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए की गई है .हालांकि अभी इसकी पुलिस ने आधिकारिक पुष्ठि नहीं की है .
वही सब इंस्पेक्टर सुरभि ने बताया कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन को घर से नहीं निकलने दिया जायेगा . इसलिए शासन के निर्देश पर इनको रोका जा रहा है घर पर हाउस अरेस्ट किया गया .
कांग्रेस की नेता ममता हालदार ने कहा कि हम लोग किसान हैं, किसानों के प्रदर्शन में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहे थे . लेकिन पुलिस प्रशासन हमें संवैधानिक अधिकार से वंचित कर रहा है. विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा है. लेकिन हमें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है.
वहीं पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन ने कहा कि मोदी सरकार का रवैया हिटलर शाही रवैया है विरोध संवैधानिक तरीका है अपनी बात रखने का विपक्ष को अधिकार है किसान भी अपना पक्ष रख रहे हैं . लेकिन हम लोगों को घर से निकलने ही नहीं दिया गया है यह लोकतंत्र की हत्या है मोदी सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है,इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता .
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिचा का कहना है कि उन्हें विधायक के हॉउस अरेस्ट की जानकारी नहीं है .





















