
रुद्रपुर- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलक राज बेहड़ ने कहा कि देश के किसान आज केंद्र सरकार के खिलाफ तीन कृषि बिलो के विरोध में आंदोलित हैं और पिछले लंबे समय से वो कड़ाके की ठण्ड में दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार किसानो के खिलाफ इन कानूनों को वापस नहीं ले रही है। जबकि देश भर में किसान आंदोलन कर इन कानूनों करने की मांग कर रहे है।

श्री बेहड़ ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी किसानों का मजाक उड़ाने पर लगी हुई है। किसानों के आन्दोलन पर अनगर्ल आरोप लगा कर देश भर के किसानों को अपमानित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी रुद्रपुर में जो काले कानूनों के खिलाफ कल रैली करने जा रही है। भाजपा को रैली करने का कोई अधिकार नही है। रुद्रपुर में रैली करके भारतीय जनता पार्टी किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की एक तरफ उत्तराखंड का किसान गाजीपुर बॉर्डर पर डटा हुआ है, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी रुद्रपुर में काले कानूनों के समर्थन में रैली करके किसानों को अपमानित करने का काम कर रही है।
श्री बेहड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को रैली करने का कोई अधिकार नही है। उन्होंने कहा कि किसानों के धान का भुगतान आज तक नही हो पाया है। जब किसान अपना धान ओने पौने दामों पर बेच रहा था तब भारतीय जनता पार्टी के नेता व मंत्री कहाँ थे,आज भी किसानों का धान नही खरीदा जा रहा है,चीनी मिलें सुचारू नही चल पा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड व ऊधम सिंह नगर के किसानों के साथ धोखा किया है।भाजपा के नेताओं को यह नही भूलना चाहिए कि 2017 के विधान सभा के चुनाव में किसानों के कर्ज माफ़ी की घोषणा की थी, आज पूरे 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी एक रूपये का कर्ज किसी किसान का माफ़ नही हुआ है। भाजपा ने किसानों को सिर्फ गुमराह करके उनसे वोट बटोर कर अपनी सरकार बना ली है।
श्री बेहड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को रैली करने का कोई अधिकार नही है। रैली ना करके भाजपा के नेताओं को सत्ता पक्ष का चोला उतारकर किसानों के आन्दोलन के साथ खड़ा होना चाहिए ताकि किसानों को न्याय मिल सके ।





















