
– हवन पर सियासत,कांग्रेस ने जताया विरोध
– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – अखिल भारतीय राहुल गांधी बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा ने जारी बयान में विधायक राजेश शुक्ला व भाजपाइयों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए व भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए हवन करना चाहिए। पपनेजा ने विधायक राजेश शुक्ला को सलाह देते हुए कहा कि पूरा देश आज केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुका है। आम जनता और किसान सड़क पर आकर आंदोलन करने को मजबूर हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों विरोधी कृषि विधेयक बनाकर किसानों के शोषण करने का काम किया ,है जिससे किसान तंग आकर इस भरी सर्दी में खुले आसमान के नीचे आंदोलन करने को मजबूर हो गया है। लेकिन 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी भाजपा की गूंगी बहरी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है।
भाजपा विधायक व भाजपाइयों को अपनी व भाजपा सरकार की सदबुद्धि के लिए हवन करना चाहिए। पपनेजा ने कहा कि विधायक राजेश शुक्ला ने किसानों के हित में कोई समर्थन नहीं किया है ना ही किसानों की कोई बात की है। जिससे स्पष्ट होता है कि उन्हें किसानों के हितों से कोई लेना देना नहीं है। पपनेजा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसानों व आम जनता तंग आ चुकी है। वह आने वाले समय में इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।





















