
– नाहिद खान
हल्द्वानी – नैनीताल हाई कोर्ट के अधिवक्ता और बिल्डर शयाम चौधरी के पायलट बेटे फैंकी चौधरी का विवाह नोएडा स्थित फाईव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में किसान की बेटी आकांक्षा के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। शादी के बाद फैंकी चौधरी अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने माता पिता के साथ उड़नखटोले से विदा कर घर ले गया।
किसान की बेटी अपने पिता के घर से उड़ान खटोले पर विदा होगी किसी ने सोचा भी नहीं था। यह ख़ुशी का दृश्य देखने के लिये भारी भीड़ लग गई थी। जैसे ही फैंकी चौधरी अपनी नई नवेली बहु को लेकर उत्तर प्रदेश स्थित अलीगढ जिले के अपने पैतृक गांव राज गांव अतरौली पहुंचा तो वहा पुष्पों से उसका ज़ोरदार स्वागत किया गया। दुल्हन को देखने के साथ ही लोग हेलीकाप्टर को देखने उमड़ पड़े।

आपको बता दे हल्द्वानी निवासी अधिवक्ता और बिल्डर श्याम चौधरी का बेटा फैंकी चौधरी पैसे से एक पायलट है। जो फिलीपींस की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। श्याम चौधरी ने अपने बेटे का रिश्ता उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर के गांव कुतुबपुर के साधारण किसान सतेंद्र सिंह की बेटी आकांक्षा के साथ एक माह पूर्व तयहुआ था। जो गत दिनों नोएडा के फाइव स्टार होटल में संपन्न हुआ था।

अधिवक्ता श्याम चौधरी का कहना है कि अभी वो अपने पैतृक गांव में है,हल्द्वानी आने पर बेटा और बहु देवभूमि में आशीर्वाद लेने आयेंगे।





















