
-इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – भाईचारा मंच के ताज़ा ताज़ा बने प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट पूरे जोशो खरोश में है,उन्होंने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजूल के मसले पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इसके लिये राजयभर में जनांदोलन भी शुरू करने की बात कही है। अवतार सिंह का कहना है कि नजूल के मसले सरकारे आती जाती रही,लेकिन सभी दलों ने सत्ता में आने के बाद इस महत्वपूर्ण मसले पर चुप्पी साध ली। हम इस मुद्दे को मुख्य रूप से उठा कर इसे हल करवाने के लिये आंदोलन करेंगे। ताकि जनहित की इस समस्या से आम नागरिको को लाभ मिल सके। अभी तक सरकार इस मसले का कोई स्थाई हल नहीं कर सकी है,जिसके कारण नजूल पर बसे हज़ारो नागरिको पर बेदखली की तलवार लटक रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हमारी मूल अवधारणा है,इसमें किस तरह का कोई भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य भर में भाईचारा एकता मंच रिश्वतखोरी के खिलाफ भी आवाज़ बुलंद करेगा। ताकि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके।
इसके साथ राज्य में भाईचारा एकता मंच सौहार्द आपसी भाईचारा कायम करने की दिशा में काम करेगा। इसके लिये जनजागरूकता अभियान चलायेगा ताकि देवभूमि उत्तराखंड की भाईचारे की मिसाल कायम हो सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के के पी गंगवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।






















