
– इंडिया नज़र ब्यूरो
मसूरी – उत्तराखंड के मसूरी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री आईएएस अकादमी में 33 ट्रेनी आईएएस कोरोना संक्रमित पाए जाने की बड़ी खबर आ रही है , यह जानकारी लाल बहादुर शास्त्री एकाडमी के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई है। एक साथ 33 आईएएस ट्रेनी अफसरों के कोरोना संक्रमित मिलने से राज्य सरकार हड़कंप मच गया है।

लाल बहादुर शास्त्री एकाडमी में टोटल 428 ट्रेनी आफिसर है। जिसमे से कोरोना जांच के दौरान 33 आईएएस कोरोना संक्रमित पाये गये है। एक साथ इतने कोरोना संक्रमित ट्रेनी अफसरों को इलाज के लिए आइसोलेट किया गया है।
राज्य सरकार ने अब राज्य में आने वाले लोगो को 96 घंटे पहले कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाने को कहा है। अब रिपोर्ट दिखाने के बाद ही बाहरी राज्यो से आने वालों को प्रवेश दिया जायेगा। बॉर्डर पर अब सख्ती करने के निर्देश राज्य सरकार ने दिये है,जिससे राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोका जा सके।





















