
– अज़हर मलिक 

काशीपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के उद्योगपति दीपक बाली तब चर्चा में आये थे, जब उन्होंने हिंदी फीचर फिल्म ‘दाल में कुछ काला है’ का निर्माण किया था। उद्योग जगत से अब वो राजनीती की पारी भी खेलने के लिये आम आदमी पार्टी से जुड़ कर काशीपुर
विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी के प्रबल दावेदार भी है।
ऐसी चर्चित शख्सियत के घर दो दिन पहले अचानक घुसी कार ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया। अब सवाल बहुत उठ रहे है कि क्या यह महज़ हादसा था या साजिश ? इस मानले में उनके सुरक्ष गार्ड ने पुलिस को तहरीर सौप कर इस घटना की जांच कर कार्यवाही करने को कहा है।
मामला इस लिए भी चर्चा में आया कि तेज़ गति से कार चला रहा एक युवक हरप्रीत सिंह कार का गेट तोड़ कर मुख्य गेट के अंदर घुस गया था। अचानक हुए इस हादसे से सकपकाए सुरक्षा गार्ड ने किसी अनहोनी की आशंका में कार चालाक पर अपनी लाइसेंसी बन्दूक से गोली चला दी। जिससे कुछ छर्रे युवक को जा लगे और वो घायल हो गया। इस घटना की सूचना खुद दीपक बाली ने पुलिस को दी। यह पूरी घटना दीपक बाली के घर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद का कहना है कि कार चालाक शराब के नशे में था और तेज़ चल;आ रहा था। यह हादसा अचानक घटित हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गोली से घायल युवक हरप्रीत सिंह का कहना है कि यह दुर्घटना अचानक हुई थी ,उसका कोई गलत इरादा नहीं था। लेकिन उसपर जानबूझ कर फायर किया गया था।

(घायल हरप्रीत)
अब पुलिस की जांच का दायरा शराब है,कि यह हादसा शराब के कारण हुआ या यह कोई साजिश का हिस्सा है। यह तो अब जांच के बाद ही पता चलेगा।





















