
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – सामिआ इंटरनेशनल बिल्डर्स लिमिटेड के सीएमडी जमील अहमद खान ने डिज़िटल मीडिया प्लेटफार्म पर शुरू हुए नये वेबपोर्टल ‘इंडिया नज़र’ शुरू होने पर हार्दिक शुभकामनाये देते हुए कहा कि यह पोर्टल आमजन की आवाज़ बनेगा और क्षेत्र के चहुँमुखी विकास में योगदान देगा।
सामिआ ग्रुप के जमील अहमद खान ने कहा कि देश के चौथे स्तम्भ के रूप में स्थापित है। यह लोकतंत्र का मज़बूत स्तम्भ है,इसके माध्यम से औधोगिक क्षेत्र को उभारा जा सकता है जिससे रोज़गार परक योजनाए यहां लागू हो सके। इसका लाभ यहां के बेरोज़गारो को मिलेगा। मुझे ऐसी आशा है कि इंडिया नज़र ऐसी खबरों को भी प्रमुखता प्रदान करेगा जिससे यहां विकास हो।

उन्होंने कहा कि इंडिया नज़र खबरों को निष्पक्षतापूर्ण ढंग से शासन प्रशासन के सम्मुख रखे। सकारात्मक खबरों को प्रमुखता दे,नकारात्मक खबरों से बचे। समाज में अच्छा करने वालो को सम्मानित करवाये और उनको समाज से रूबरू करवाये .जिससे नई प्रतिभाये राज्य के लिये नज़ीर बने।
आपको बता दे कि रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर सामिआ ग्रुप की आवासीय कालोनी सामिआ लेक सिटी विकसित हो रही है। इसके अलावा ग्रुप की दिल्ली,नोएडा,हापुड़,अलीगढ़,गोंडा सहित लखनऊ में आवासीय योजनाये संचालित हो रही है। रुद्रपुर में जल्द ही बिज़नेस पार्क का निर्माण शुरू होगा।





















