

-इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर: कुमायू-गढ़वाल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक बंसल ने इंडिया नज़र की लांचिंग पर बधाई देते हुए कहा कि यह वेब पोर्टल क्षेत्र में खबरों को नई दिशा देगा और आमजन की समस्याओ को समाधान कराने की दिशा में पहल करेगा।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में तेज़ी से औधोगिक इकाईया स्थापित हुई है,जिसमे कामगारों की समस्याये तो है ही, साथ ही इन्हे रोजगार मुहैया कराने वाले उद्योगपतियों की बड़ी समस्याये है। इंडिया नज़र उनकी समस्याओ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभायेगा जिससे बेहतर समाधान हो सके।
अशोक बंसल ने इंडिया नज़र को शुभकामनाये देते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया में इंडिया नज़र सकारात्मक सोच के साथ आना अलग स्थान बनायेगा। खबरों की अपनी अलग दुनिया है,इसमें जितना रूचि के अनुसार बदलाव होते रहने चाहिए जिससे इसका दायरा बड़ा हो सकता है।





















