
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर : ‘ अब खबरों की दुनिया पूरी तरह बदल गई है,पहले जहाँ हम रेडियो पर खबरे सुनते थे। वोही खबर अगले दिन अखबार में छपती थी,लेकिन आधुनिक युग मे खबरों को तेजी से देने की रफ्तार ने बहुत कुछ बदल दिया है। अब आज की खबर अभी पढ़े भी ओर विसुअल्स के ज़रिए देख भी सकते है।’

यह विचार यहां डिजिटल प्लेटफार्म पर शुरू हो रहे नये हिंदी वेब पोर्टल ‘इंडिया नज़र’ को लॉन्च करते समय कुमायूं गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक बंसल ने व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि नया वेब पोर्टल जनहितकारी,कल्याणकारी ओर आमजन को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
अशोक बंसल ने वेब पोर्टल इंडिया नज़र को बधाई देते हुए कहा कि मुख्य रूप से पोर्टल पर आप ऐसी खबर लगाये जिससे पीड़ित को न्याय मिले। साथ ही विवादित खबरों से खुद को दूर रखने की कोशिश करे। आज के युग मे डिजिटल प्लेटफार्म में बहुत शक्ति होती है। इसका सदुपयोग करे।
इस अवसर पर इंडिया नज़र के प्रधान संपादक नाहिद खान ने कहा कि इंडिया नज़र वेब पोर्टल खबरों को नये अंदाज़ में परोसेगा,जिसमे जनहित ,सामाजिक जीवन ओर राजनीति की खबरों के साथ ही कुछ अलग ही अंदाज़ होगा।
श्री खान ने कहा कि उनकी कोशिश होगी पोर्टल पर ताज़ा तरीन अंतर्राष्ट्रीय,राष्ट्रीय और राज्य की खबरों के साथ साहित्य,धर्म,आस्था और ऐसे लोगो की खबरे देने की कोशिश की जायेगी जिन्होंने अपनी मेहनत से नाम रोशन किया।
इंडिया नज़र ऐसे लोगो को न केवल सम्मानित करवाएगा बल्कि उनकी खबर को प्रमुखता से लिखेगा भी,जिससे लोग उनकी कामयाबी की कहानी जान सके।
न्यूज़ पोर्टल में मनोरंजन,फ़िल्म,टीवी जगत की खबरे भी रहेंगी। आपका आशीर्वाद स्नेह मिलेगा तो हम ओर बेहतर खबरों की दुनिया मे कुछ कर पायेंगे। खबरों ने नये प्रयोग होते रहे है,हम भी करने की कोशिश करेंगे।
इस अवसर पर बंसल ज्वैलर्स के प्रदीप बंसल, पत्रकार राजीव चावल,सुरेन्द्र गिरधर,आकाश आहूजा,अनुराग पाल,शुऐब खान,मनीष कश्यप,विकास कुमार,सुशील चौहान,तापस विश्वास,राजीव ओर फिल्मी चाणक्य से चंदन गौतम,दीपक गौतम सहित तमाम बुद्धिजीवी ओर गणमान्य लोग उपस्थित थे।




















