
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर : उत्तराखंड की औधोगिक राजधानी रुद्रपुर में ज्वैलरी शॉप के रूप में एक नाम तेज़ी से उभर रहा है। लॉकडाउन के चलते बंसल ज्वेलर्स ने अपने समय का सही सदुपयोग करते हुए ज्वेलरी की मार्केट में नया धमाल मचाया है। यहां गोल्ड के मार्केट प्राइस को देखते हुए अपने कस्टमर की जेब पर प्रभाव ना पड़े उसके लिए अधिक फैलावट वाली ज्वेलरी हल्के वजन में तैयार की है, 40 ग्राम में जो डिजाइन बनते थे उन्हें 30 से 32 ग्राम में तैयार किया गया है और 100 ग्राम के डिजाइन 75 से 80 ग्राम में बनाए हैं। हर एक महिला की इच्छा डायमंड सेट खरीदने की होती है, लेकिन यह पहले तीन से चार लाख में मिलता था। इसके लिए बंसल ज्वेलर्स ने अपनी मेहनत से साठ हजार से शुरू कर डेढ़ से दो लाख में काफी फैलावट के साथ लॉन्च किया है। जेंट्स रिंग के डिजाइन देखते ही बनते हैं। लेडीज डायमंड रिंग मात्र पांच हजार से शुरू की है।
बंसल ज्वेलर्स के डायरेक्टर दीपांशु बंसल ने बताया कि हमने ग्राहकों की जेब पर महंगाई की मार ना पड़े वह पहले की तरह खुलकर खरीदारी करते रहें। इसके लिए हमने इन हल्के वजन में फैलावट की ज्वेलरी लांच की है।

बंसल ज्वेलर्स के स्वामी प्रदीप बंसल
वही बंसल ज्वेलर्स के स्वामी प्रदीप बंसल कहते हैं शुद्धता का पूरा ध्यान हम रखते हैं और इसलिए केवल हॉलमार्क ज्वैलरी ही बनाते हैं जिसे ग्राहकों की नजर के सामने चेक कराने के लिए रुद्रपुर और हल्द्वानी के दोनों स्टोर पर इंपोर्टेड मशीन भी लगा रखी है। हम अपनी ज्वैलरी में लाइफटाइम शुद्धता की गारंटी देते हैं इसलिए हमारे ग्राहक भी कहते हैं कि जब बंसल ज्वेलर्स है तो कहीं और क्यों जाना। बंसल ज्वैलर्स अपने ग्राहकों की संतुष्टि में ही खुद को कामयाब मानता है।





















