

रुद्रपुर – वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने आज मीडिया को जारी अपने ब्यान में रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज नाम बदलने की वकालत की है और जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमे रुद्रपुर मेडकल कालेज का नाम देश के लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम से रखने का प्रस्ताव पास किया गाय है। उनका कहना है कि जिला पंचायत का यह कदम सरहानीय है साथ ही साथ प्रेरणादायक भी है।

श्री बेहड़ ने कहा कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के नाम को लेकर जो प्रस्ताव जिला पंचायत के अध्यक्ष द्वारा सबकी सहमति से पास कराया गया है। उस प्रस्ताव को राज्य सरकार के परिषद को स्वीकार करना चाहिए। देश के ऐसे महापुरुष जिन्होंने इस देश का हमेशा गौरव बढ़ाया हो देश के गृह मंत्री रहते हुए देश को मजबूती प्रदान की हो,ऐसे लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का नाम होने से देश व प्रदेश का गौरव बढेगा और साथ साथ शहीद ऊधम सिंह का सपना भी साकार
होगा,जिन्होंने इस देश की खातिर अपने बलिदानों की आहुति दे दी।
श्री बेहड़ ने कहा कि आज प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, देश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। आज पता चलेगा अगर राज्य सरकार जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकार करती है या नही। यदि प्रस्ताव स्वीकार करती है तो एक अच्छा कदम होगा और अगर राजनीतिक, पारिवारिक दबाव के आगे झुकती है तो सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम का देश भर के अंदर ढिंढोरा पीटने वाले बेनकाब होंगे।
श्री बेहड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार को आज यह साबित करना होगा के वो देश के लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के साथ हैं या विरोध में खड़ी है। यह प्रदेश व देश की जनता को बताना होगा। जिस तरह से पूर्व सरकार के समय माननीय मुख्यमंत्री हरीश रावत को गुमराह करके निजी सौदे बाजी करके इस तराई के मेडिकल कॉलेज का नाम अपने परिवार के नाम पर विधायक कराने में सफल हुए उसका भी मुखौटा जनता के सामने सच्चाई के रूप में आ सके।
श्री बेहड़ ने कहा कि विधायक राजेश शुक्ला को स्वयं जिला पंचायत के प्रस्ताव का समर्थन करना चाहिए। देश के अंदर लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जो कद है उसकी बराबरी किसी से नही की जा सकती है।





















