

– अज़हर मलिक
काशीपुर – ऊधम सिंह नगर में नशे के धंधेबाज लगातार अपने नशे के जाल समाज को फैला रहे है और पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर कानूनी नकेल कस भी रही है। तो लेकिन पूर्ण रूप से नशा समाज से खत्म कराने में असफल दिखाई दे रही है। पुलिस ने नई रणनीति तैयार कर समाज नशा खत्म करने की एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। क्या है,नई रणनीति देखिए हमारी एक खास रिपोर्ट :-
ऊधम सिंह नगर में इन दिनों नशे के धंधेबाजो ने नशे की सामग्री बेचकर शहर में तांडव मचा रखा है। युवाओं को नशे का आदि बना कर देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस लगातार इन नशे के कारोबारियों पर कानूनी कार्रवाई करती है। लेकिन जेल जाने के बाद यह नशेबाज कानून के शिकंजे से जल्दी रिहा हो जाते हैं। वापस आकर अपने काले कारोबार को फिर अंजाम देना शुरू कर देते हैं।

अब नशेबाजों के खिलाफ जिले के पुलिस मुखिया दिलीप सिंह कुंवर के नेतृत्व में एक अनोखा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समाज के लोगों को जोड़कर पुलिस के साथ नशे के कारोबारियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जायेगा। लोगों को जागरूक किया जायेगा कैसे नशे के कारोबारियों के खिलाफ खुलकर कानूनी कार्रवाई करवा सकते हैं। आस पड़ोस में बिक रहे नशे की तत्काल पुलिस को सूचना देकर नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने में सहयोग करें। तो वहीं पुलिस ने लोगों को जागरूक किया कि आप की सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई तो कर देती है। लेकिन आपकी गवाही कोर्ट में जरूरी है। जिससे नशे के कारोबारियों को सजा मिल सके और जल्दी कोर्ट से रिहा न हो सके।
वहीं सामाजिक लोगों का कहना है। कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में हम पुलिस का सहयोग करेंगे और अब खुलकर नशे के धंधेबाजो का विरोध करेंगे। अब तक जो हुआ वह अब आगे नहीं होगा जब तक नशे के सौदागरों को सजा नहीं मिलती तब तक नशे के सौदागरों के खिलाफ हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे।





















