

– इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – दिन रविवार हो और पुलिस क्रिकेट के मैदान चौके, छक्के मारे तो किसी को कोई एतराज नहीं होगा। लेकिन कल राज्य के गढ़वाल में आई भीषण ग्लेशियर त्रासदी से राज्य शौक में डूबा हुआ था। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित मैच को निरस्त करने की बजाये पुलिस कर्मी से लेकर पुलिस के आला अधिकारी मैच खेलते नज़र आये,मैच के बाद बाकायदा दावत भी हुई। जिसकी अब आलोचना हो रही है।
पुलिस के इस क्रिकेट मैच को लेकर कई राजनीतिक दलों के नेताओ ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस को यदि मैच खेलना ही था, तो उसकी तिथि को बदला जा सकता था,एक तरफ जहाँ प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुलिस के मुखिया अशोक कुमार तक सभी आपदा ग्रस्त क्षेत्र में फसे लोगो को बचाने में लगे हुए थे,वही ऊधम सिंह नगर पुलिस क्रिकेट मैदान में अपने बल्ले का करतब दिखा रही थी। इसे किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता।
क्षेत्रीय भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल ने भी इस क्रिकेट मैच पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की जानकारी बाबजूद कि राज्य के गढ़वाल में ग्लेशियर टूटने से बड़ी त्रासदी हुई है। ऐसे में इस क्रिकेट मैच को खेलने के स्थान पर रद्द करना ही उचित रास्ता था। बहरहाल पुलिस का यह क्रिकेट मैच आलोचनाओं के तीखे सवालों में घिर गया है,जिले के मुखिया को संवेदनशीलता को भी ध्यान में रखना चाहिए था।





















