

ऊधम सिंह नगर : जिले के बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन लगाने के प्रथम चरण में फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को कोरोनावायरस इन का टीका लगाया जा रहा है। जिसमें अब स्वास्थ्य विभाग के सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ निजी अस्पताल के चिकित्सकों और को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन की सौगात दी थी। कोरोना वैक्सीन को लगाने के प्रथम चरण में फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को चुना गया था। जिसके चलते पूर्व में सरकारी चिकित्सकों और कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा था। जिसके उपरांत अब निजी अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 80 फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है। बाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस डॉ पंकज माथुर ने बताया कि कोरोना वैक्सीन को लगाने के प्रथम चरण में 300 फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। जिसमें कुछ लोगों को मामूली बुखार होना पाया गया था। लेकिन वर्तमान स्थिति में सभी लोग स्वस्थ हैं।




















