
-इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने सोशल मीडिया पर झूठी ओर भ्रामक खबरों पर वीडियो के माध्यम से कड़ा संदेश दिया है, उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भ्रामक खबर फैलाई तो उसके खिलाफ विधिक कठोर कार्यवाही की जायेगी।
एसएसपी को यह संदेश देने के लिए इस लिए मजबूर होना पड़ा, क्यों कि
आज 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित किसान रैली में बिलासपुर जनपद रामपुर उ0प्र0 के नवनीत सिंह की मृत्यु ट्रेक्टर पलटने से हो गई थी,किंतु इसे सोशल मीडिया पर गोली लगने से मृत्यु होने की भ्रामक सूचना सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा था।
ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने सभी से अनुरोध किया है कि वो मात्र अफवाह के आधार पर भ्रामक सूचनाओं को बिना पुष्टि के सोशल मीडिया में प्रसारित ना करें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा इस पर निगरानी की जा रही है। भ्रामक व अफवाह संबंधित पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने सभी नागरिकों,पत्रकारों से अनुरोध किया है कि जिला ऊधम सिंह नगर पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई अफवाहों के प्रचार-प्रसार करता है तो पुलिस को निम्न नंबरों पर तत्काल अवगत कराये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर -9411112711
पुलिस अधीक्षक क्राइम- 9411112456
पुलिस अधीक्षक काशीपुर- 9456592115
निरीक्षक एलआई यू ऊधम सिंह नगर 9411112804





















