

– इंडिया नज़र ब्यूरो
नई दिल्ली – गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर उत्तराखंड राज्य झांकी केदारखंड प्रदर्शित की गई। जिसका उत्तराखंड के लोगो ने गर्मजोशी से तालियों के साथ स्वागत किया। इस झांकी में राज्य के 12 कलाकारो का दल मौजूद था जिसने जय जय केदारा के गाने पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। झांकी इतनी सुन्दर थी कि वो लोगो को भा गई।

उत्तराखंड की झांकी के अगले भाग में राज्य पशु ‘कस्तूरी मृग’ का चित्र प्रदर्शित हो रहा था। यह उत्तराखंड के हिम शिखरों में 3600 से 4400 मीटर की उचाई पर पाया जाता है। इसका काफी महत्व है,झांकी में इसके अलावा उत्तराखंड का राज्य पक्षी मोनाल और राज्य पुष्प ब्रह्मकमल दिखाया गया था। जो केदारखंड और उच्च हिमालयी इलाको में पाया जाता है। मनोरम झांकी के बीच में भगवान् शिव वाहन नंदी को दिखाया गया है और साथ में दारनाथ धाम में यात्रियों को यात्रा करते हुए दिखाया गया है। श्रद्धालु भी भक्तिलीन दिख रहे है,इसके अतिरिक्त झांकी में बारह ज्योर्तिलिंगों मे से बाबा केदारनाथ का भव्य मंदिर प्रदर्शित किया गया है। इसका जीर्णोदार आदि गुरु शंकराचार्य ने करवाया था।

सबसे महत्वपूर्ण इस झांकी में मंदिर के पीछे विशालकाय दिव्य शिला को दर्शाया गया है। इसी दिव्य शिला की वजह से 2013 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद भी केदारनाथ मंदिर सुरक्षित रहा था।
राजपथ पर उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश,लद्दाख और दूसरे राज्यों की सुन्दर झाकिया प्रदर्शित की गई थी। देश के साथ ही विद्वेष से भी गणतंत्र दिवस की परेड देखने वाले दर्शको की भीड़ लगी हुई थी।






















