

– इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – जिले के किच्छा देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र गोयल और उनके बड़े भाई खेम कारन गोयल ने अपने स्वर्गीय पिता स्व० गोकुल चंद गोयल की स्मृति में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समिति को ग्यारह हज़ार दान किये है। जिसका श्री राम जन्भूमि अभियान प्रमुख अनिल अग्रवाल ने इस पुण्य कार्य में उनका आभार विकट किया है।
आपको बता दे कि आधिकारिक रूप से श्री राम जन्भूमि मंदिर निर्माण निधि समिति द्वारा आगामी 15 जनवरी से निधि संग्रह करने का कार्य प्राम्भ किया जायेग। इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख विवेक दीप सिंह सह अभियान प्रमुख कमल भाटिया नितिन चौहान अमित सक्सेना आदि लोग उपस्थित थे।
जिला प्रचार प्रमुख विवेक दीप ने सभी से इस निधि में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है। जिससे जिले से अधिक से अधिक संग्रह राशि एकत्र हो सके।






















