
– इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – जिले के किच्छा नगर के बरेली रोड पर स्थित कोहली वेंकट हाल में हरिद्वार से आए स्वामी लक्ष्मण दास जी ने अपने मुख की मीठी वाणी से श्रीमद्भागवत गीता के साप्ताहिक पाठ का शुभारंभ जिससे सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित थे।
हरिद्वार से आये स्वामी लक्ष्मण दास जी ने श्रीमद्भागवत गीता के सार का वर्णन करते हुए कहा कि प्रकृति की लीला अपार है। उसके देवीय संसार का कोई पता लगा सका है। कण कण में भगवान् विराजमान है। प्रभु की लीला से ही यह संसार चल रहा है। उसकी बिना आज्ञा के कोई पत्ता भी नहीं हिल सकता। उन्होंने सभी से असहाय लोगो की मदद करने का आह्वान भी किया। आयोजक प्रमुख समाज सेवी किशन गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन यह कार्यक्रम अपराहन 3:00 बजे से सांय 6:30 बजे तक चलेगा।
स्वामी जी ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए गरीब व असहाय की मदद करने का आह्वान किया इस मौके पर नगर के प्रमुख समाजसेवी गिरधारी गोयल, किशन गोयल, दीपा गोयल, ईश्वर जिंदल, ओम प्रकाश अग्रवाल, हनुमान प्रसाद गोयल, पूनम अग्रवाल, अजय पाल यादव, रेखा यादव, दया डिसिला, प्रीति समेत बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे। कमेटी की ओर से सभी लोगों से अपील की है कि वो इस कार्यक्रम में सम्मलित होकर पुण्य के भागीदार बने।





















