-नौ साल बाद आया एसटीएफ के हत्थे, पांच हजार का था इनामी
रुद्रपुर – उत्तराखंड एसटीएफ ने पाँच सितारा होटल रेडिशन के जीएम का होंडा कार सहित अपहरण और लूट के मामले में नौ साल से फरार चल रहे इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। वह मेरठ, उत्तराखंड व नेपाल में वारदात को अंजाम देने के बाद फजीॅ आईडी के सहारे रहता था।
एसटीएफ के मुताबिक उत्तराखण्ड के जनपद उधम सिह नगरके थाना पन्तनगर का 5000 रूपये के ईनामी,लूटेरा तथा मेरठ उत्तर प्रदेश का शातिर अपराधी विगत 9 वर्षो से फरार चल रहा था। उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुयी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ का बदमाश गुरमीत सिह पुत्र जगीर सिह निवासी ग्राम बिडौरा थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिहनगर किसी गम्भीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। वह उत्तराखण्ड के कुमॉऊ मण्डल में वारदात कर सकता है। सूचना पर तत्काल एक टीम मेरठ भेजी गयी। वहॉ से गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त बदमाश कुछ दिन पूर्व ही एक गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देने उधमसिहनगर ,नैनीताल उत्तराखण्ड की तरफ गया है।

इस पर एस0टी0एफ0 की कुमॉऊ यूनिट को सतर्क कर प्रभारी निरीक्षक एस0टी0एफ0 कुमॉऊ व पन्तनगर पुलिस की एक सयुक्त टीम का गठन किया गया । उपरोक्त शातिर अपराधी के सम्बन्ध में जानकारी मिली थी कि वर्ष 2011 अप्रैल माह में अभियुक्त और उसके दो साथियो द्वारा रुद्रपुर के पॉच सितारा होटल रेडीशन के जीएम अरविन्द शिनॉय को रुद्रपुर स्थित सुपर मार्केट के सामने से हथियारो की नोक पर उनकी होडा सिटी कार सहित अपहरण किया गया था। अपह्त जी0एम0 को बॉधकर गन्ने के खेत में डालकर उनके मोबाइल,नगदी 50000 और होडा सिटी कार को लेकर फरार हो गये थे ।जिसमें से दो अभियुक्त घटना के कुछ दिनो पश्चात मय अस्लाह व लूटे हुए माल के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिये गये थे। जबकि अभियुक्त गुरमीत सिह लूटी गयी होडा सिटी कार के साथ नेपाल भाग गया था। यह अभियुक्त करीब 09 वर्षो तक फरार रहा। अभियुक्त के विरुद्ध नेपाल में भी अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त नेपाल में भी जेल में रहा था । पुलिस से बचने के लिये समय-समय पर नेपाल में शरण लेता रहा है । हाल ही में वह मेरठ से किसी वारदात को अंजाम देने के लिये सितारगंज क्षेत्र मे फर्जी आईडी बनाकर रह रहा था । 19 दिसम्बर की देर रात्रि एस0टी0एफ0 व पन्तनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त गुरमीत को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नानकमत्ता में एनडीपीएस व नेपाल, उत्तर प्रदेश में भी मुक़दमे दर्ज है।






















