
– मोहम्मद आरिफ सितारगंज – ‘अल्पसंख्यकों की तरक्की शिक्षा से ही संभव है, शिक्षित बनेंगे तो देश की विकासीय योजनाओं में भागीदारी भी कर सकेंगे। सबको शिक्षित होने का प्रण करना चाहिए जिससे खुद की ओर परिवार की तरक्की भी होगी’ बनकर देश के विकास में भागीदारी भी होगी’
यह विचार अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किये।
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की ओर से ‘होली सेपियंस स्कूल’ में ‘विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस’ के मौके कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे इसबाल सिंह ने शिरकत की थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ आयोग के उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह ओर होली सेपियंस स्कूल के प्रधानाचार्य हेमंत बोरा, जगदीश गुरूरानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष स.इकबाल सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए आयोग तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चलाई जा रही योजनाओं और उनकी स्थिति की जानकारी दी। आयोग में आए शिकायती प्रकरण एवं उनके निस्तारण की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पिताम्बर उपाध्याय ने अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान योजनाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए ब्राउजर भी वितरित किये गए। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए विशेष योगदान देने वाले समाजसेवियों को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया।





















