
– हर्ष रावतहल्द्वानी – अपनी पैनी लेखनी के दम पर बहुत जल्दी सबके दुलारे रहे स्व० दानिश आज भी पत्रकार जगत में ज़िंदा है। हर साल उनकी स्मृति में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के एक पत्रकार को सम्मानित करेगी। इसकी शुरुआत हल्द्वानी में आयोजित पहला स्मृति सम्मान समारोह से हुई है। जिसके लिये श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नैनीताल जिला ईकाई ने भव्य आयोजन कर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूवॅ जिलाध्यक्ष रहे स्व० दानिश खान की स्मृति में पहला सम्मान पौड़ी के निर्भीक,निष्पक्ष और आम जनता की आवाज़ उठाने वाले पत्रकार गणेश खुगशाल गणी को दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का यह पत्रकार सम्मान समारोह में हल्द्वानी के रणवीर गार्डन में आयोजित किया गया। सर्व प्रथम स्व० दानिश खान को स्मरण करते हुए उनके जुझारूपन और सबको साथ लेकर चलने की उनकी की तारीफ़ की गई। उनको कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। वो और उनकी लेखनी हमेशा ज़िंदा रहेगी।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन प्रथम स्व. दानिश खान स्मृति सम्मान समारोह का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंसीधर भगत,नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश ,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन लखेड़ा, प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी, हल्द्वानी मेयर नगर निगम जोगेंद्र रौतेला और सभी विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया।आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने मिलकर एक साथ किया। इसके बाद राज्य स्तरीय श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पहले पत्रकार सम्मान समारोह सर्वसम्मति से जिसमें पौड़ी के पत्रकार गणेश खुगशाल ‘गणी’ को चुना गया था। जिन्हे इस स्मृति सम्मान से नवाज़ा गया।
कार्यक्रम में स्व.दानिश खान को याद करते हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी सदस्यों ने उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर ईश्वर से उनको अपने चरणों में जगह देने की प्रार्थना की, स्व. दानिश खान के परिवार के प्रति सम्मान अर्पित किया। डॉ.इंदिरा हृदयेश ने कहा की स्व.दानिश खान से उनका विशेष स्नेह था, वो उनके परिवार के साथ उनके दुःख में शामिल है। उन्होंने कहा की स्व.दानिश खान ने पत्रकारिता को एक नया आयाम दिया है। उनके परिवार को जब भी ज़रूरत पड़ेगी में उनके साथ हूँ।
हल्द्वानी के मेयर डा.जोगेंद्र रौतेला ने कहा की वो स्व.दानिश खान के परिवार की कुशलता की कामना करते है और आशा करते है की उनका परिवार सद्दा उन्नति करे। उन्होंने कहा की स्व.दानिश खान की स्मृति में इस तरहा का पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करके श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने एक बहुत ही सराहनीय काम किया है।
स्व.दानिश खान स्मृति सम्मान पाने वाले पत्रकार गणेश खुगशाल ‘गणी ’ने इस सम्मान
को पाकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का शुक्रिया अदा किया साथ ही उन्होंने स्व.दानिश खान को अपने श्रद्धा सुमन भी अर्पित की। उनके साथ बिताया पत्रकारिता का समय भी सबके साथ सांझा किया। गणेश खुगशाल ‘गणी को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया और
धनराशि 21000 रुपए इनाम स्वरुप दी गई।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि यूनियन ने अच्छी पहल की है। जनहित में काम करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाना चाहिए। मेयर जोगेन्द्र सिंह रौतेला मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने स्वर्गीय दानिश खान के जीवन पर रोशनी डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंसीधर भगत,नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश ,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन लखेड़ा, प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी, हल्द्वानी मेयर नगर निगम जोगेंद्र रौतेला ,डॉ.जे एस खुराना, मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी,दर्जा राज्यमंत्री तरुण बंसल, प्रदेश संगठन मंत्री गौरव गुप्ता, जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, ऊधम सिंह नगर जिला राजीव चावला, भुपेन्द्र रावत, खालिद खान, शोएब खान, एनके तिवारी, गोविंद बिष्ट, योगेश शर्मा, तारा जोशी, शेर अफगन, सचिन गुप्ता मुकेश कुमार ,शैलेंद्र सिंह, अजय अनेजा, सहित कई कई जिलों के पत्रकार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन अंतरराष्ट्रीय कवित्री गौरी मिश्रा द्वारा किया गया।





















