
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – इन दिनों भाजपा के रुद्रपुर क्षेत्र के चर्चित विधायक राज कुमार ठुकराल का एक डांस करने का वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक जमकर डांस करते दिख रहे है।
यह वीडियो रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। जिसमे डीजे पर पंजाबी गानो पर विधायक राज कुमार ठुकराल धमाल मचा रहे है। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो देख कर मज़े ले रहे है। यह वीडियो कब का है इसके वारे में कोई जानकारी नहीं लग पाई है।






















