
– इंडिया नज़र ब्यूरो
देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीपावली पर्व पर राज्य के नागरिको को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा सत्य सदभावना का भी सन्देश देता है,इस वर्ष की दीपावली इस लिये भी विशेष है कि अयोध्या में राम मंदिर के लिये किया जा रहा संघर्ष सफल हुआ है। सभी वर्गों द्वारा उत्साह के साथ सहयोग दिया गया है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छे की विजय का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व हम सब के जीवन को प्रकाशमय करे ऐसी कामना करता हूँ। उन्होंने कोरोना से बचाव कर यह पर्व मनाने का सन्देश भी दिया।























