
– इंडिया नज़र ब्यूरो पंतनगर – गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में सरस्वती भवन, सुभाष भवन, गांधी भवन, अंबेडकर भवन, मंदाकिनी भवन परिसर के बीच ‘द वाइब स्ट्रीट’ का माननीय राज्यपाल, उत्तराखण्ड डा. ढाल सिंह बिसेन के कर-कमलों द्वारा विधिवत शिलान्यास किया गया।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. विपिन चन्द्र ध्यानी ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए पांच छात्रावासों के निकट यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप की पहल पर प्रस्तावित इस कॉम्प्लेक्स में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें, जलपान एवं बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे सरस्वती, अम्बेडकर, मंदाकिनी, सुभाष एवं गांधी भवन के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। विशेष रूप से छात्राओं को शाम छह बजे के बाद परिसर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यार्थी रात 10 बजे तक परिसर में ही बैठकर आपस में चर्चा एवं विचार-विमर्श कर सकेंगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप, अधिष्ठाता, निदेशकगण, संकाय सदस्य, छात्रावास अभिरक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



























