– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – शहर के सामिआ लेक सिटी स्थित संगम टावर्स के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को श्री पंचदेव मंदिर परिसर में श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने भी शिरकत की और धार्मिक आयोजन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का आयोजन यश इंफ्रास्ट्रक्चर परिवार की ओर से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर संगम टावर्स के निर्माण से जुड़े गुंजन शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट तैयार करते समय आम लोगों की जरूरतों और सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लग्जरी फ्लैट्स तैयार किए गए हैं, ताकि लोगों को बेहतर जीवनशैली के साथ आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में गुणवत्ता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

एसआरएस इंफ्राटेक के एमडी सगीर खान ने इस अवसर पर नये प्रोजेक्ट पर बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना सफल हो इसके लिए सभी लोग कामना करते है।
विधायक शिव अरोरा ने कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के साथ होना सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने संगम टावर्स के शुभारंभ पर यश इंफ्रास्ट्रक्चर परिवार को बधाई देते हुए प्रोजेक्ट की सफलता और क्षेत्र के विकास की कामना की।
आयोजकों के मुताबिक संगम टावर्स का उद्देश्य लोगों को आधुनिक और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराना है। प्रोजेक्ट को लेकर आम लोगों की सुविधा, बेहतर आवासीय वातावरण और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखने की बात कही गई है।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में मौजूद लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया और संगम टावर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




















