– आधुनिक फीचर्स, दमदार डिजाइन और सुरक्षा से लैस नई Scorpio-N को लेकर ग्राहकों में दिखा उत्साह
– इंडिया नजर ब्यूरो | रुद्रपुर – किच्छा बायपास रोड स्थित महिंद्रा शोरूम कुमार ऑटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड में महिंद्रा की नई Scorpio-N की भव्य लॉन्चिंग की गई। नए वाहन का अनावरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने किया। उन्होंने कंपनी के सीएमडी शिव कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, श्रीमती रुक्मण अग्रवाल, श्रीमती अमित अग्रवाल, श्रीमती सरीन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल एवं सार्थक अग्रवाल के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर नए मॉडल का शुभारंभ किया। इस दौरान शोरूम प्रबंधन, स्टाफ और वाहन प्रेमियों ने नई Scorpio-N के फीचर्स और खूबियों की जानकारी ली।

लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान शोरूम परिसर में उत्साह का माहौल रहा। नई Scorpio-N को आधुनिक तकनीक, दमदार डिजाइन, बेहतर सुरक्षा और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। वाहन में दिए गए आधुनिक फीचर्स इसे शहर के साथ-साथ लंबी दूरी और कठिन रास्तों के लिए भी आकर्षक विकल्प बनाते हैं।
शोरूम प्रबंधन के अनुसार, नई Scorpio-N में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। दमदार एसयूवी डिजाइन के साथ इसमें आधुनिक इंटीरियर और तकनीक से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं। यही वजह है कि लॉन्चिंग के साथ ही वाहन को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय SUV Scorpio-N को नए और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है। दमदार डिजाइन और शानदार परफॉर्मेंस के साथ नई Scorpio-N में Panoramic Skyroof™, 540° Surround View System, Blind View Monitor, नए R18 Diamond Cut Alloy Wheels और अपडेटेड IP Centre Facia जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। SUV में 31.24 सेमी Floating HD Touchscreen Infotainment System और 26.03 सेमी HD Digital Instrument Cluster दिया गया है। वहीं ग्राहकों की सुविधा के लिए फ्रंट रो में 65W USB Type-C Fast Charging Port भी उपलब्ध है।
कुमार ऑटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि नई Scorpio-N को ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि वाहन में आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षा और आराम का विशेष संयोजन देखने को मिलता है।
शोरूम स्वामी सौरभ अग्रवाल के अनुसार वर्ष 2022 में लॉन्च होने के बाद से Scorpio-N की 3.80 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। SUV में दमदार G20 TGDi mStallion और D22 mHawk इंजन के साथ RWD एवं 4WD विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा Level 2 ADAS, 12-Speaker SONY Audio System, Ventilated Seats, Auto-Dimming IRVM और Powered Driver Seat जैसे प्रीमियम फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं।

प्रबंधक ने कहा, “नई Scorpio-N महिंद्रा की मजबूत और भरोसेमंद एसयूवी की पहचान को आगे बढ़ाती है। इसमें ग्राहकों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर ड्राइविंग अनुभव का विशेष ध्यान रखा गया है। परिवार के साथ यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए भी यह एक शानदार विकल्प है। हमें उम्मीद है कि रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में नई Scorpio-N को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।”
लॉन्चिंग के अवसर पर SSP अजय गणपति ने नई Scorpio-N का अनावरण करते हुए शोरूम प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में लगातार नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं वाले वाहन बाजार में आ रहे हैं, जो ग्राहकों को बेहतर विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4,000 किमी का रिकॉर्ड सफर
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राजेश सिंघल और नितिन भी मौजूद रहे। दोनों ने महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन से कश्मीर से कन्याकुमारी तक करीब 4,000 किलोमीटर की यात्रा 57 घंटे में पूरी कर इसे India Book of Records में दर्ज कराया है। इस उपलब्धि पर कुमार ऑटोव्हील्स के निदेशकों ने उनका सम्मान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
SSP अजय गणपति ने कहा, “नई Scorpio-N के लॉन्च के अवसर पर कुमार ऑटो व्हील्स की पूरी टीम को शुभकामनाएं। आधुनिक तकनीक और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन उद्योग लगातार आगे बढ़ रहा है। नई पीढ़ी के वाहनों में सुविधाओं के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता दिया जाना बेहद महत्वपूर्ण है। उम्मीद है कि यह नया वाहन ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।”
कार्यक्रम के दौरान शोरूम प्रबंधन की ओर से अतिथि का स्वागत किया गया और नई Scorpio-N के विभिन्न फीचर्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिंद्रा कंपनी के अधिकारी, शोरूम कर्मचारी, इंश्योरेंस एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।




















