| इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती के अवसर पर रुद्रपुर के रमपुरा स्थित उनकी प्रतिमा पर विधायक शिव अरोरा ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने संत कबीर दास के विचारों को समाज के लिए आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायी बताया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि संत कबीर दास ने अपने दोहों और वचनों के माध्यम से मानवता, सामाजिक समरसता और सत्य का संदेश दिया। उनके द्वारा रचित प्रत्येक दोहा जीवन जीने की कला सिखाता है और आज भी शिक्षा के क्षेत्र में उनके विचारों का विशेष महत्व है।
उन्होंने कहा कि रमपुरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कबीरपंथी विचारधारा को मानने वाले लोग निवास करते हैं, जिनकी संत कबीर दास के प्रति गहरी आस्था है। ऐसे महान संत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कामना की कि संत कबीर दास की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे और समाज उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश आगे बढ़ाए।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, मुकेश पाल, गिरीश पाल, धर्म सिंह कोली, राज कोली, नाथूलाल, परमेश्वरी कोली, चन्द्रसेन कोली, खुशबू, राम प्रकाश, किशन कोली, जितेंद्र मौर्य, छाया शर्मा, सन्नी पासवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




















