– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त देवभूमि” विजन को धरातल पर उतारते हुए अजय गणपति के नेतृत्व में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने पिछले तीन माह में कई बड़े अभियान चलाकर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
एसएसपी अजय गणपति द्वारा अवैध नशा, अवैध शस्त्र, कच्ची शराब, ओवरलोडिंग और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए गए। इस दौरान 96 मुकदमे दर्ज कर 103 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा 87 तमंचे, 3 बंदूकें, 2 पंप एक्शन गन, 3 पिस्टल और 159 कारतूस बरामद किए गए।
नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 55 मुकदमे दर्ज कर 68 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 581.4 किलो गांजा, 714.96 ग्राम स्मैक, चरस, नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद कीं। वहीं “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 1337 अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए 737 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा 8687 लोगों का सत्यापन, 2696 यातायात चालान और 376 वाहन सीज किए गए। पुलिस ने 3976 होटल, ढाबों, बार और क्लबों की भी चेकिंग की।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि अपराधियों, नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही पुलिस बल की फिटनेस, अनुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था में भी सुधार किया गया है, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।