– इंडिया नज़र ब्यूरो |किच्छा – किच्छा क्षेत्र में लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग के बाद जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे सैकड़ों स्थानीय लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने यह गंभीर मुद्दा विधायक तिलक राज बेहड़ के सामने उठाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर कवरिंग के बाद पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके चलते बरसात के समय घरों के बाहर गंदा पानी जमा हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या की शिकायत कई बार से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जनसंवाद में लोगों ने नालों की नियमित सफाई, ड्रेनेज सिस्टम के सुधार और स्थायी समाधान की मांग उठाई, ताकि हर साल होने वाली इस परेशानी से राहत मिल सके।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा, “यह बेहद गंभीर लापरवाही है कि नहर कवरिंग के बाद जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। बार-बार अवगत कराने के बावजूद नगर पालिका का इस ओर ध्यान न देना दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।”
उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाकर नगर पालिका को तत्काल निर्देशित किया जाएगा और जल्द ही जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।