– प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली और महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी की मौजूदगी में युवामोर्चा ने बनाई आगामी रणनीति
– इंडिया नज़र ब्यूरो |
– इंडिया नज़र ब्यूरो | रुद्रपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ऊधम सिंह नगर की संगठनात्मक ताकत को और मजबूत करने के उद्देश्य से रुद्रपुर में जिला स्तरीय परिचय एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने किया।
कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली और प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली और प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना, पदाधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाना तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत समारोह से हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसके बाद संगठन की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने युवाओं से जनसंपर्क बढ़ाने और समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का आह्वान किया।
प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी ने आगामी अभियानों और कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अनुशासन से ही संभव है।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा आने वाले समय में कई जनहित और संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का कार्य करेगा। बैठक के दौरान जिला और मंडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। वक्ताओं ने कहा कि संगठनात्मक एकता, समर्पण और सामूहिक प्रयास ही भाजपा युवा मोर्चा की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, मोर सिंह यादव, सुरेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री विशाल सिंह, शशांक वर्मा, पारस अग्रवाल, रचित सिंह, मनीष गोस्वामी, विक्की राघव, विकास पोखरिया, अंकित गोयल सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















