– इंडिया नज़र ब्यूरो | किच्छा – पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री, भारत सरकार तथा नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अजय भट्ट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किच्छा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी एवं सांसद प्रतिनिधि डॉ. ए.के. गुप्ता द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 42 मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया, जबकि 34 मरीजों की शुगर जांच निःशुल्क की गई। इसके अलावा 19 जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं तथा 8 मरीजों की नि:शुल्क ईसीजी जांच भी की गई।

डॉ. ए.के. गुप्ता ने कहा कि “जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सांसद अजय भट्ट जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए हमने जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे। भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।”
शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर अनीता राठौर, प्रियंका सक्सैना, कैलाश शर्मा, अभिजीत गंगवार, अमित कुमार, हरेन्द्र सक्सैना, मनीषा, सुमित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।