– अपमान बर्दाश्त नहीं’—रुद्रपुर में विरोध प्रदर्शन, पेज की फोरेंसिक जांच की मांग
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – बंगाली समाज पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामले को लेकर भाजपा विधायक शिव अरोरा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और इसे समाज का अपमान बताया।
बताया जा रहा है कि “वॉइस ऑफ उत्तराखंड कांग्रेस” नामक सोशल मीडिया पेज पर बंगाली समाज को लेकर की गई टिप्पणी के बाद आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन और पुतला दहन किए जा रहे हैं, साथ ही माफी की मांग भी उठ रही है।
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – बंगाली समाज पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामले को लेकर भाजपा विधायक शिव अरोरा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और इसे समाज का अपमान बताया।
बताया जा रहा है कि “वॉइस ऑफ उत्तराखंड कांग्रेस” नामक सोशल मीडिया पेज पर बंगाली समाज को लेकर की गई टिप्पणी के बाद आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन और पुतला दहन किए जा रहे हैं, साथ ही माफी की मांग भी उठ रही है।

सिटी क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विधायक शिव अरोरा आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पेज वर्ष 2020 से संचालित हो रहा है और लगातार कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल के समर्थन में पोस्ट करता रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज को “घुसपैठिया” और “डेमोग्राफी बदलने वाला” बताना बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक है।
विधायक ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि माफी मांगने के बजाय पार्टी के स्थानीय नेता इसे फर्जी अकाउंट और एआई का मामला बताकर बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पेज फर्जी है तो अब तक इसकी शिकायत क्यों नहीं की गई।
शिव अरोरा ने इस पूरे मामले की फोरेंसिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आने पर “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि बंगाली समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा और विरोध जारी रहेगा।
वहीं, उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा बंगाली समाज के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा इस समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है।




















