– बागवाला फ्लाईओवर पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.80 करोड़ रुपये
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 558 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी जा रही है।
यह कार्रवाई रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम द्वारा बागवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस को एक संदिग्ध कैंटर वाहन पर शक हुआ, जिसे रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान सुतली के गट्ठरों के बीच छिपाकर रखे गए 18 कट्टों और तीन स्कूली बैगों में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 558 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी जा रही है।
यह कार्रवाई रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम द्वारा बागवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस को एक संदिग्ध कैंटर वाहन पर शक हुआ, जिसे रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान सुतली के गट्ठरों के बीच छिपाकर रखे गए 18 कट्टों और तीन स्कूली बैगों में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों संजय गुप्ता, डीटू यादव और मोहित यादव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच मोबाइल फोन और करीब 30 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह खेप सोनपुर, ओडिशा से लाई गई थी, जिसे रुद्रपुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाना था। मुख्य आरोपी संजय गुप्ता का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और इससे जुड़े अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।

इस मामले में अजय गणपति, एसएसपी ने टीम को 7,500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। यह कार्रवाई उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को एक बड़ी मजबूती देने वाली मानी जा रही है।q





















