– इंडिया नज़र ब्यूरो देहरादून/रुद्रपुर – अल्पसंख्यक कल्याण भवन, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, मैं अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम की अध्यक्षता में होई कुल 39 प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए 20 शिकायतों का निस्तारण किया।
सुनवाई के दौरान जनपद देहरादून सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। कई प्रकरणों में पुलिस विभाग एवं अन्य अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहे अधिकारियों के विरुद्ध आयोग द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा भविष्य में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। यह कार्रवाई प्रशासनिक जवाबदेही एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
फरजाना बेगम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल, संवेदनशील एवं जनहितैषी नेतृत्व का प्रत्यक्ष परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार निरंतर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रतिबद्ध है और शासन-प्रशासन को अधिक उत्तरदायी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत है।
फरजाना बेगम ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार मैं आमजन को शीघ्र न्याय एवं राहत मिल रही है तथा धामी सरकार के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो रहा है।





















